फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Womens Fight with Leopard after Attack on their friend and Saved her life in pithoragarh

साहस: महिला पर तेंदुए ने किया हमला तो उस पर टूट पड़ी साथी महिलाएं, ऐसे बचाई सहेली की जान

Thu, 23 Apr 2020 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Apr 2020 09:19 PM IST
सार

  • जंगल में घास काटने के दौरान तेंदुए ने किया था महिला पर हमला, साथ की महिलाओं ने संघर्ष कर बचाई जान

विज्ञापन
Womens Fight with Leopard after Attack on their friend and Saved her life in pithoragarh
गुलदार का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के खतीगांव में जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने एक महिला पर झपटे तेंदुए से लड़कर महिला की जान बचाई। अपराजिताओं की बहादुरी देखकर तेंदुआ भी मैदान छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गया। महिलाओं की इस बहादुरी की काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


महिलाएं बृहस्पतिवार को रोज की तरह गांव से लगे जंगल में चारा लेने गई थी। पुष्पा देवी (34), कुंती देवी (35) और ललिता देवी (38) जैसे ही पशुओं के लिए चारा काट रही थी, तभी तेंदुए ने पुष्पा देवी पर पीछे से हमला कर दिया। पुष्पा जमीन पर गिर गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से भिड़ गई।
विज्ञापन


इस बीच कुंती देवी और ललिता देवी भी दरांती और लकड़ी लेकर तेंदुए पर वार करने लगीं। महिलाओं ने करीब 10 मिनट तक संघर्ष करके तेंदुए को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। साथी महिलाओं ने पुष्पा को सड़क तक पहुंचाया, जहां से पहले निजी वाहन और फिर 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमएस डॉ. एचसी खड़ायत ने बताया कि महिला के सिर के पीछे, पांव में चोटें आई हैं। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। महिलाओं की सूझबूझ और बहादुरी से पुष्पा देवी की जान बच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष ने की मुआवजा देने की मांग

पिथौरागढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोरा हादसे की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों को उपचार में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बांस,खतीगांव क्षेत्र में लोग लंबे समय से गुलदार के आतंक से परेशान हैं।

उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, पिथौरागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी का कहना है कि तेंदुए के हमले से खतीगांव में महिला घायल हुई है। घायल महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा।

कई मवेशियों को निवाला बना चुके हैं तेंदुए
खतीगांव, बांस क्षेत्र में तेंदुए की आमद से लोग दहशत में हैं। इससे पहले तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed