फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women's achievements are shaping India's future

Dehradun News: महिलाओं की उपलब्धियां भारत के भविष्य को दे रही आकार

Fri, 07 Mar 2025 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Women's achievements are shaping India's future
सेलाकुई। धूलकोट स्थित तुलाज इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। उन्होंने गढ़वाली, पंजाबी, हिमाचली गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को भारत की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि महिला आज के समय हर क्षेत्र में आगे है। कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां भारत के भविष्य को आकार दे रही हैं। प्रधानाचार्य रमन कौशल ने कहा कि समारोह सिर्फ महिलाओं को सम्मानित करने तक सीमित नहीं था। बल्कि यह परिवर्तन को प्रेरित करने, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और एक ऐसे भविष्य को आकार देने का मंच भी बना। जहां हर महिला सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सके। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. विजय कुमार सुगम गुप्ता, शाइस्ता हसन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed