फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women strong, society strong: CM

महिलाएं मजबूत तो समाज मजबूत : मुख्यमंत्री

Wed, 24 Jul 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women strong, society strong: CM
देहरादून। नारी के बिना सृष्टि व समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिलाएं मजबूत होंगी तभी समाज मजबूत होगा। महिलाओं का आर्थिक व शारीरिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को हर्षल फाउंडेशन एवं दून संस्कृति की ओर से आयोजित कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में महिलाओं की सुरक्षा एवं हिंसा पर आयोजित सेनिनार में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति सबके मन में सम्मान का भाव हो इसके लिए अनुशासन विक सित करना होगा। बच्चों को बचपन से ही संस्कार देने आवश्यक हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। उन्हें पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। एलईडी के उपकरण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। विधायक खजान दास ने भी हर्षल फाउंडेशन के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। महिला आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि एक मजबूत समाज तभी बन सकता है, जब महिलाओं और पुरुषों को एक भाव से देखा जाए। बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि आज घर में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसलिए घर में ही हमें बच्चों को संस्कार देने होंगे। हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगों, महिला सशक्तीकरण व बालिका शिक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, पूर्व जिला जज बीके माहेश्वरी, अंजना साहनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed