फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women Self help groups in Uttarakhand Preparation to give interest free loans up to 10 lakhs to women groups

Uttarakhand: महिला समूहों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण देने की तैयारी, अच्छा काम करने पर ये भी सुविधा मिलेगी

Mon, 22 May 2023 08:11 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 May 2023 08:11 AM IST
सार

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पैक्स के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने के लिए अच्छा काम करने वाले समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनको मिशन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
women Self help groups in Uttarakhand Preparation to give interest free loans up to 10 lakhs to women groups
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों और कृषियेत्तर कार्यों के किसानों को दिए जाने वाले ब्याज रहित ऋण की सीमा बढ़ाने जा रही है। अब तक समूहों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर पांच लाख रुपये मिलते हैं, जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं एकल व्यक्ति को मिलने वाले तीन लाख की सीमा को पांच लाख रुपये तक दिए जाएंगे। यह सुविधा अच्छा काम करने वालों को ही मिलेगी। राज्य का सहकारिता विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे मंजूरी के लिए शीघ्र ही कैबिनेट में लाया जाएगा। इस संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90230 लाभार्थियों को 624.84 करोड़ का ब्याज रहित ऋण दिया जा चुका है। अक्तूबर 2017 में योजना के शुभारंभ से अभी तक सात लाख से अधिक लाभार्थियों और 4347 स्वयं सहायता समूहों को 4050.44 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में गठित हैं करीब 18 हजार समूह

प्रदेश में 17975 स्वयं सहायता समूहों, 1463 ग्राम संगठनों और 88 क्लस्टर फेडरेशनों का गठन कर उन्हें वित्त पोषित किया गया है। 60343 महिला किसानों को चिह्नित कर फार्म लाइवलीहुड और महिला सशक्तीकरण योजना के तहत प्रशिक्षण देकर क्षमता विकास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनको मिशन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: 12.35 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, मौसम साथ देता तो इस बार एक महीने में बनता रिकॉर्ड

पैक्स के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने के लिए अच्छा काम करने वाले समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से महिला सशक्तीकरण एवं किसानों की आय बढ़ाने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। - डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed