फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women patient molestation Attempt To murder in Government hospital uttarakhand

उत्तराखंड: सरकारी अस्पताल में भर्ती महिला से युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया हत्या का प्रयास

Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Women patient molestation Attempt To murder in Government hospital uttarakhand
doon mahila hospital - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून महिला में भर्ती एक मरीज की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला सर्जिकल वार्ड में सो रही थी, इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।

विज्ञापन


शोर मचाया तो व्यक्ति ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब तक वहां कोई पहुंचता इससे पहले व्यक्ति वहां से भाग खड़ा हुआ। सुबह उठकर महिला व उसके परिजनों ने सारी घटना अस्पताल प्रबंधन को बताई। हालांकि, देर रात तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साहस्रधारा रोड निवासी एक महिला प्रसव के लिए 23 नवंबर को दून महिला अस्पताल में आई थी। इसके बाद 25 नवंबर को ऑपरेशन के बाद प्रसव हुआ, लेकिन अगले दिन उसके बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। रविवार रात जब वह सो रही थी तब उसके पास एक व्यक्ति आया और महिला का कंबल खींचने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाना चाहा तो व्यक्ति ने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।

व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने शोर मचाया तो वहां गार्ड पहुंचे, लेकिन उनसे पहले ही व्यक्ति वहां से भाग खड़ा हुआ। सोमवार सुबह महिला के पति ने महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ चित्रा जोशी को यह बात बताई।

इस पर डॉक्टर ने आला अधिकारियों को यह बात बताई। इस मामले में शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed