फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women need to be health conscious to become empowered: Ritu Khanduri

महिलाओं को सशक्त बनने के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत:ऋतु खंडूड़ी

Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women need to be health conscious to become empowered: Ritu Khanduri
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाएं घर का पूरा कामकाज संभालती हैं, लेकिन जब अपने स्वास्थ्य की बारी आती है तो वह लापरवाह हो जाती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि कोई न कोई बीमारी उन्हें घेर लेती है। महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं के बीच एक निष्क्रिय जीवन शैली और गलत आहार की आदतों से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। स्पीकर ने कहा कि जब हम स्वस्थ और संतुलित होते हैं, तो हम अपने सपनों को पूरा करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने से शरीर को लंबे समय तक निरोग रख सकते हैं।
विज्ञापन

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की संस्थापक साधना शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संस्था की ओर से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट, अंकिता तनेजा, डॉ. रेनू जैन, डा. रीता धवन, मीनाक्षी शर्मा, इला पंत, श्वेता राय, सोनिया श्रीवास्तव, पुष्पा भल्ला, संध्या जोशी, नर्मता वर्मा, अर्चना सिंघल, जया बलूनी, उषा बिजल्वाण, संजीव शर्मा उपस्थित थे।

व्यंजन प्रतियोगिता में सीना गुप्ता और यामा शर्मा प्रथम
व्यंजन प्रतियोगिता में मीठा में सीना गुप्ता ने पहला, अंजना वाही ने दूसरा और प्रतिमा मोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह नमकीन व्यंजन में यामा शर्मा प्रथम, सारिका जायसवाल द्वितीय और मधु गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed