फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Molestation Allegations on Bjp leader in kashipur send letter to pm modi

महिला ने भाजपा नेता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पीएम और महिला आयोग को भेजा शिकायती पत्र

Mon, 02 Dec 2019 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2019 09:11 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री समेत संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
     

विज्ञापन
Women Molestation Allegations on Bjp leader in kashipur send letter to pm modi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में अनुसूचित जाति की एक महिला ने भाजपा नेता पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने प्रधानमंत्री समेत संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पीएम, सीएम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, महिला आयोग व आला पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि भाजपा के एक पदाधिकारी ने ग्राम प्रधान रहते हुए उनकी ग्राम सभा में विकास कार्य नहीं कराए।
विज्ञापन


इस संबंध में सूचना का अधिकार के तहत जानकारियां मांगने पर वह आपा खो बैठा। आरोप है कि उसने घर में घुसकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधिकारियों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, आरोपी के सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि 29 नवंबर को आरोपी की समर्थक एक महिला ने उसके घर के आगे लकड़ियों का ढेर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

महिला ने भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, आरोपी भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वास्तव में विवाद दोनों महिलाओं के बीच जमीन को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed