देहरादून। गांधी पार्क में शुरू हुए प्रोजेक्ट शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाह ने भी महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और डीएलएसए की सचिव नेहा कुशवाह ने किया। यह कार्यक्रम द विनिंग एज और नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यह एक सराहनीय और आज के दौर में सबसे जरूरी कदम है। महिलाओं को इस तरह के प्रोजेक्ट की बेहद आवश्यकता है। सचिव नेहा कुशवाह ने कहा कि पीएलवी को इस प्रकार की निशुल्क ट्रेनिंग की अति आवश्यकता है। इसके लिए वे भी शासन से पत्राचार करेंगी ताकि महिलाएं किसी भी स्थिति से निपट सकें। इस अवसर पर संस्था की निदेशक कमलजीत कौर, रिटायर्ड कर्नल अमरदीप सिंह, आरिफ खान, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रमोद बेलवाल आदि उपस्थित रहे।