फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Empowerment and Child Development Minister

निराश्रित महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही सरकार : रेखा

Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women Empowerment and Child Development Minister
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने किया कम्युनिटी होम का निरीक्षण
विज्ञापन


महिलाओं से संवाद कर हालचाल जाना, साथ में भोजन भी किया



महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम कर रही है।



रेखा आर्य शनिवार को हरबर्टपुर स्थित कम्युनिटी होम का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने कम्युनिटी होम में रह रही आठ महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उनके साथ भोजन भी किया। कक्षों और किचन का निरीक्षण किया। महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि यहां पर निवास कर रही विशेष महिलाएं काफी खुश हैं। उन्हें बेहतर वातावरण प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा, यह जानकर भी बेहद खुशी है कि कुछ महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए अपना जीवन यापन भी कर रही है। सरकार और विभाग ऐसी महिलाओं के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन और लेहमन अस्पताल के सहयोग से होम का संचालन किया जा रहा है। उन्हें महिलाओं ने उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोबर्ट कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विनाक्षी सिंह, मेडिकल डायरेक्टर सैमुअल, जिला विकास अधिकारी मीना बिष्ट, ममता मुल्तानी आदि मौजूद रहे। --
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



हरबर्टपुर चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्य का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित डबराल, विनोद कश्यप, आशा सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed