फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Drink Acid instead water after maa purnagiri temple visit

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई महिला श्रद्धालु ने पानी समझकर पी लिया तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Fri, 24 May 2019 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Women Drink Acid instead water after maa purnagiri temple visit

उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई लखनऊ की महिला श्रद्धालु ने शौचालय के समीप बोतल में रखा एसिड पानी समझकर गटक लिया। उसे गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना पड़ोसी देश नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर की है।

विज्ञापन


लखनऊ के पांडेयगंज की रहने वाली बसंती (26) अपने पति मुकेश कुमार और अन्य परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई। पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत वे शुक्रवार की सुबह नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को गए।
विज्ञापन


बताया गया कि वहां सार्वजनिक शौचालय में बसंती ने शौचालय के समीप ही बोतल में रखे नमक मिला एसिड को पानी समझ कर पी लिया। एसिड पीता देख पति के हाथ-पांव फूल गए। पति ने उसे बताया कि यह पानी नहीं एसिड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसके गले में जलन होने लगी और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में बसंती को बाइक से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed