फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women donate blood on women's day

ऐसे मनाया इन महिलाओं ने महिला दिवस

Sun, 09 Mar 2014 08:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Mar 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
women donate blood on women's day

रक्तदान, महादान...। इसी भाव को आत्मसात करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में जीवनदात्री ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से लगे इस कैंप में चार घंटे के भीतर कुल 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

राज्यपाल ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कैंप का उद्घाटन मोबाइल वैन पर लगे फीते को काटकर किया।

अमर उजाला के स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। कैंप में रक्तदान करने वाली जीवनदात्री क्लब की सदस्यों के भाव की सराहना करते हुए राज्यपाल ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दी।
विज्ञापन


इससे पूर्व कैंप सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होकर दोपहर ढाई बजे तक चला। इसमें कुल 43 रजिस्ट्रेशन हुए। खास बात यह थी कि केवल महिलाओं के लिए लगाए गए इस कैंप में युवा रक्तदाता भी उत्साह के साथ रक्त देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 19 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन रक्त देने योग्य केवल 11 ही महिलाएं पाई गईं। इस दौरान प्रवीण जैन, अभिनंदन जैन, गुरदीप कौर, रवि कुमार, विजय, आदि का विशेष सहयोग रहा।

तनूजा ने सबसे पहले दिया खून

women donate blood on women's day

प्रोफेशनल शिक्षा ग्रहण कर रही तनूजा ने सबसे पहले खून दिया। वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ कैंप के लिए पहुंची थीं। खास यह रहा कि तनूजा ने पहली बार किसी कैंप में रक्तदान किया। खून देने के बाद वह गर्वित नजर आई।

कालेज जाने से पहले रक्तदान
डीएवी पीजी कालेज से ला की पढ़ाई कर रही स्वाति कालेज जाने से पहले रक्तदान के लिए पहुंची। स्वाति ने भी इससे पहले कभी रक्तदान नहीं किया था। लेकिन जब उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप के बारे में पढ़ा तो खून जरूर देने का संकल्प लिया।

35 बार की रक्तदाता वर्षा को सम्मान

women donate blood on women's day
राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने 35 बार रक्तदान कर चुकी वर्षा को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने मानव रक्षा के लिए वर्षा के इस कार्य को एक शानदार जज्बा करार देते हुए उनसे आगे भी इस क्रम को बनाए रखने का आग्रह किया।  

कम उम्र की वजह से लौटना पड़ा
जीवनदात्री ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान की इच्छा लिए पहुंची कुछ लड़कियों को उम्र कम होने की वजह से लौटना पड़ा। इसके अलावा कुछ निर्धारित समय के बाद पहुंची थीं, लिहाजा वह भी रक्तदान नहीं कर सकीं।

अब इन्हें आगामी कैंप का इंतजार है ताकि वह भी मानव जीवन रक्षा के हवन में अपने रक्त से आहुति दे सकें।

मोबाइल वैन में ही महिला दिवस

women donate blood on women's day

आईएमए की मोबाइल वैन में महिला कर्मी महक खन्ना और जेनिफर मैसी तैनात थीं। दोनों ने बस में ही महिला दिवस मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंटकर ‘हैप्पी वूमेंस डे’ कहा।

काम के बीच इस दिन को अलग से मनाने की फुर्सत उनको नहीं मिल सकी, लेकिन महिला होने के नाते महिलाओं के लिए कुछ खास करने की तमन्ना उनके दिल में जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed