{"_id":"596a76004f1c1b0c2f8b46e0","slug":"women-death-during-going-to-hospital-in-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सड़क न होना बन गया केशरी देवी की मौत का कारण, सदमे में गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में सड़क न होना बन गया केशरी देवी की मौत का कारण, सदमे में गांव वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनोल गांव के लिए सड़क सुविधा न होने से एक महिला की जान चली गई। महिला की मौत से गांव वाले सदमे में है। उनका मानना है कि अगर सड़क होती तो महिला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
दरअसल, गांव की यह महिला कई दिन से बीमार थी। शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे पैदल 14 किमी दूर सड़क तक कुर्सी के सहारे ला रहे थे, लेकिन सड़क से मात्र दो किमी पहले उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव के लिए सड़क की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर गांव के लिए सड़क होती को महिला की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
कनोल गांव की केशरी देवी (52) पत्नी स्व. केदार सिंह की एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। गांव से सड़क की दूरी 14 किलोमीटर है।
विज्ञापन
ऐसे में परिजन और ग्रामीण महिला को कुर्सी के सहारे सीएचसी घाट ला रहे थे, लेकिन गांव की नजदीकी सड़क से दो किलोमीटर पहले ही केशरी देवी ने दम तोड़ दिया। मायूस परिजन और ग्रामीण उसका शव लेकर घर लौट गए। उमराव सिंह, यशपाल सिंह और पार सिंह का कहना है कि यदि गांव तक सड़क होती तो केशरी देवी को बचाया जा सकता था।
घाट के तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि कनोल गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। यहां वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क कार्य रुका हुआ है। यहां संरक्षित प्रजाति के देवदार के पेड़ सड़क निर्माण में रोड़ा हैं। लोनिवि की ओर से कनोल गांव के लिए सड़क निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है।