फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Death during electric current spread in Farm at bageshwar 

ट्रांसफार्मर की सपोर्ट वायर से खेत में फैला करंट, महिला की मौत, दो झुलसे

Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Women Death during electric current spread in Farm at bageshwar 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बागेश्वर में ट्रांसफार्मर की सपोर्ट वायर से खेत में फैले करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेत में जुताई में लगे चार बैल भी करंट से झुलस गए, जिनमें एक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अमस्यारीकोट निवासी चंदन सिंह गाड़ी चलाता है। वह गांव में पत्नी गीता देवी (30) और दो बच्चों के साथ रहता है। सोमवार को वह रामनगर गया था। इधर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे गीता गांव के ही रमेश सिंह पुत्र अमर सिंह और शेर सिंह पुत्र राम सिंह के साथ खेत में रोपाई को पहुंची। खेत में पानी भरने के बाद वह रोपाई के लिए बैलों से हल जोतने लगी। इस दौरान हल का जुआ ट्रांसफार्मर को रोकने के लिए खेत में लगी सपोर्ट वायर में फंस गया।
विज्ञापन


गीता ने जुआ निकालने के लिए बैलों को हांका और जैसे ही बैलों ने जोर लगाया तो सपोर्टिंग वायर हिला और 11 केवी लाइन के जंफर से छू गया। इससे सपोर्ट वायर में होता हुआ करंट पानी से भरे खेत में फैल गया। करंट की चपेट में आकर गीता, रमेश और शेर सिंह झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश और शेर सिंह को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। करंट की चपेट में आकर चारों बैल भी झुलस गए, जिनमें एक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम आरसी तिवारी ने लोगों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख हंगामे की आशंका के मद्देनजर कोतवाल तिलकराम वर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना मृतका के पति चंदन सिंह को दे दी है। उसके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर एसडीओ और जेई ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

गीता ने गांव की महिला को ले जाने से किया इनकार 
सूत्रों की माने तो गीता खेत में काम करने जा रही थी तो एक महिला ने मदद के लिए कहा था। कहा था कि वे खेत में हल जोत देती है लेकिन गीता ने उसकी मदद लेने से इनकार कर दिया और खुद ही हल लेकर खेत में उतर गई। 

दो दिन में दूसरे हादसे से लोग गुस्साए
दो दिन में लगातार दो वारदातें हुई हैं, जहां सपोर्ट वायर में फैले करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। सोमवार को भी कपकोट में ट्यूशन पढ़कर लौट रहा मासूम ट्रांसफार्मर की सपोर्ट वायर की सेफ्टी रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। इसको लेकर जनता में बेहद गुस्सा है। जनता मामले की जांच कर बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed