फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women death due to stone collapse from mountain in pithoragarh

पिथौरागढ़: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, जाम में तड़पती रही पांच घंटे

Wed, 08 May 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Women death due to stone collapse from mountain in pithoragarh

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से माइग्रेशन पर व्यास घाटी की ओर जा रही महिला की मौत हो गई। इससे पहले वह सड़क कटिंग के दौरान मलबा आने से पांच घंटे तक सड़क पर तड़पती रही। समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


व्यास घाटी के बूंदी गांव निवासी शांति देवी पत्नी स्व.नंदन सिंह अपने जानवरों के साथ माइग्रेशन पर जा रही थी। नजंग के समीप तेज हवाएं चलने के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे जिनकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से भारी मात्रा में सड़क पर मलबा आने से रास्ता भी बंद हो गया। मलबा हटाने में सीमा सड़क संगठन को पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान महिला तड़पती रही। रास्ता खुलने के बाद परिजन महिला को लेकर रात दस बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

सड़क कटिंग के चलते नेशनल हाइवे में इन दिनों रोज जाम लग रहा है। मंगलवार को कनालीछीना के गुड़ौली के समीप पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण लंबा जाम रहा। इस जाम में कनालीछीना की ओर आ रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। इधर, पिथौरागढ़ और घाट रूट पर भी दिन भर जाम की स्थिति रही। बारिश नहीं होने से धूल की समस्या भी बनी हुई है। धूल के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

सड़क काटने के दौरान ब्लास्टिंग न की जाए
सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र बुदियाल और जिला पंचायत सदस्य मंजुला देवी ने माइग्रेशन के दौरान खतरा बने पत्थरों को हटाने और सड़क कटिंग के दौरान ब्लास्टिंग बंद करने की मांग की है। धारचूला में महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। नजंग से लौटे वाहन चालक ने बताया कि नजंग और मालपा के बीच मंगलवार शाम को सड़क बंद हो गई है, जिसके फिलहाल खुलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed