फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Dead Body Found In Almora, Fearing Acid Attack

अल्मोड़ा: झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं आ रहा चेहरा, तेजाब से हमले की आशंका

Thu, 19 Mar 2020 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Mar 2020 10:10 PM IST
सार

  • साफ नजर नहीं आ रहा है चेहरा, दो-तीन दिन पुराना लग रहा है शव 

विज्ञापन
Women Dead Body Found In Almora, Fearing Acid Attack
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताड़ीखेत ब्लॉक के देवलीखेत (दुभणा) गांव में सड़क से नीचे झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार तड़के कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले तो उन्हें शव दिखा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से निकाला। महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है और सिर के बाल भी झड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि तेजाब जैसा कोई पदार्थ महिला पर डाला गया है। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


 महिला के कहीं बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। उपप्रधान दुर्गा राम की सूचना के बाद राजस्व पुलिस टीम ने शव को झाड़ियों से निकाला। राजस्व पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोग महिला की पहचान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया है। वहां नायब तहसीलदार विवेक पचौरी, दलीप सिंह, उप राजस्व निरीक्षक संगीता भंडारी, कुमार सोनू, ख्याली राम सहित तमाम लोग वहां मौजूद रहे।

हाथ पर पिंकी नाम और ओम का चिन्ह बना है

महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि शायद बाहर से महिला को लाकर यहां फेंक दिया गया है। महिला शादीशुदा लग रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए यहां मोर्चरी में रखा जाएगा। तेजाब से हमला हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। महिला के हाथ पर पिंकी नाम गुदा है तथा ओम का चिन्ह बना हुआ है।

महिला की गर्दन पर कटे के निशान हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की संभावना लग रही है।  बिसरा जांच के लिए रखा गया है। तेजाब से हमला होने जैसा मामला प्रतीत नहीं हो रहा है।
डॉ. एसके गोस्वामी, राजकीय अस्पताल रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed