फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women created ruckus during the production of the accused

आरोपी की पेशी के वक्त महिलाओं ने किया हंगामा

Tue, 20 Jul 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus during the production of the accused
आवासीय स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की कोर्ट में पेशी के वक्त महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने उनके बच्चों के साथ भी दुष्कर्म किया है। पुलिस को आशंका थी कि महिलाएं आरोपी पर हमला बोल सकती हैं। ऐसे में आरोपी को एक निजी वाहन से पेशी पर लाया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एनजीओ की ओर से संचालित हो रहे इस स्कूल में यह मामला रविवार को सामने आया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी संचालक जनार्दन बिंजौला को गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही थी। सोमवार को आरोपी जनार्दन को न्यायालय में पेश किया जाना था। इसके लिए करीब एक बजे का समय रखा गया था, लेकिन इससे पहले ही न्यायालय परिसर में कई महिलाएं एकत्र हो गईं। महिलाओं ने आरोपी संचालक को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। ज्यादातर महिलाओं का कहना था कि जनार्दन ने उनके बच्चों के साथ भी गलत काम किया है। पुलिस को डर था महिलाएं आरोपी पर हमला कर सकती हैं। ऐसे में उसे काफी देर तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस जब उसे प्राइवेट कार से वहां लेकर पहुंची तो महिलाओं ने वहां भी पीछा कर उस पर हमलेे का प्रयास किया। जैसे-तैसे पुलिस उसे बचाकर कोर्ट में पेश करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

सभी से कहा, थाने में दे तहरीर
महिलाओं को समझाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मुकदमे की विवेचक और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने महिलाओं को समझाया कि यदि उसने और बच्चों के साथ गलत काम किया है तो वह अपने अपने प्रार्थनापत्र पुलिस को दे सकती हैं। सभी के प्रार्थनापत्रों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से भी जानकारी ले रही पुलिस
आरोपी पर पहले से ही अंदेशा है कि उसने कई और के साथ भी गलत काम किया है। आवासीय स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में अन्य बच्चों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को भी साथ रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed