फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women clashed with the team of Revenue Department and Lonvi, who went to remove the possession

कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग व लोनिवि की टीम से भिड़ीं महिलाएं

Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women clashed with the team of Revenue Department and Lonvi, who went to remove the possession
ग्राम मेंहूवाला खालसा में सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए गई राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग की टीम से महिलाएं भिड़ गई। टीम ने सड़क से सटाकर बनाए जा रहे मकान की नींव को उखाड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मेंहूवाला खालसा के ग्रामीणों ने गांव में ही रहने वाले एक परिवार पर सड़क किनारे पर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान की नींव बनाने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। शिकायत की जांच करने पहुंचे सर्वे लेखपाल व लोनिवि के अधिकारियों ने अवैध निर्माण को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच कई महिलाओं ने पहले तो टीम को रोकने का प्रयास किया। लेकिन टीम के लगातार नींव उखाड़ने से नाराज महिला पत्थर लेकर टीम के सदस्यों के पीछे दौड़ पड़ी। उधर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि सड़क से सटाकर किए जा रहे कब्जे को मौके से हटा दिया गया है। इसके अलावा यदि मारपीट व अन्य किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed