फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women are moving ahead in travelling, solo trip is becoming the first choice.

Dehradun News: घुमक्कड़ी में आगे बढ़ रही महिलाएं, सोलो ट्रिप बन रही पहली पसंद

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women are moving ahead in travelling, solo trip is becoming the first choice.
I
विज्ञापन

II- घर, परिवार और कामकाज से दूर सुकून के पल बिताना चाह रहीं महिलाएं
I
I- उत्तराखंड मे 30 फीसदी महिलाएं सोलो ट्रिप के लिए आ रही
I
अकेले घूमने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी सोलो ट्रिप के मामले में पीछे नहीं हैं। कुछ महिलाएं सिर्फ अपने अंदर के डर को दूर करने के लिए सोलो ट्रिप कर रही हैं। वहीं, कुछ महिलाएं घर, परिवार और कामकाज से दूर कुछ दिन बाहर रहकर अपने लिए कुछ समय निकालकर सुकून के दो पल बिताना चाहती हैं। ऐसे में सोलो ट्रिप से बेहतर और विकल्प नहीं मिल रहा है। ट्रैवल एजेंसी के मुताबिक उत्तराखंड में 30 फीसदी महिलाएं सोलो ट्रिप के लिए आ रही हैं।
I
I
I
Iउत्तराखंड में घूमने के लिए कई बेहतर जगह हैं। दूर-दूर से पर्यटक उत्तराखंड घूमने के लिए आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी कम नहीं होती है। ट्रैकर पंकज ने बताया कि इन दिनों सर्दी में पहाड़ों पर बर्फ पड़ती है। ऐसे में घूमने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। इसमें नाग टिब्बा, केदार काठा, हरकी दून, तुंगनाथ घूमने के लिए सोलो ट्रिप के लिए महिलाएं आ रही हैं। महिलाएं रोजाना फोन करके ट्रैवलिंग के बारे में जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, ट्रैवलिंग एजेंसी से अनुज ने बताया कि सोलो ट्रिप के लिए महिलाएं आ रही हैं। हालांकि सोलो ट्रिप के दौरान बहुत से नए अनुभव होते हैं। सोलो ट्रिप में जितना रोमांच होता है उतनी ही सावधानियां भी बरतनी होती हैं, लिहाजा अकेले सफर करते वक्त जरूरी बातों का ध्यान चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I- सोलो ट्रिप के लिए वेबसाइट खंगालती महिलाएं
I
I
I
Iसांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के डेटा के मुताबिक देश में अकेले ट्रैवल करने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं होती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होता है कि महिलाएं पुरुषों से अधिक ट्रैवल कर रही हैं। इसके अलावा गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक साल 2017 में 20 लाख से अधिक महिलाओं ने सोलो ट्रिप के लिए वेबसाइट्स खंगाली। इसमें भारतीय महिलाओं की संख्या भी कम नहीं रही होगी।
I
Iसोलो ट्रिप के लिए सेफ्टी टिप्स
I
I- अकेले कोई नई जगह जा रही हैं तो सबसे पहले उस जगह के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर लें।
I
I
I
I- सोलो ट्रैवल में अपना लाइव लोकेशन अपने परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।
I
I- जहां कहीं भी घूमने जाएं वहां खुद को अलग दिखाने से बचाएं।
I
I
I
I- किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना सही नहीं होता है।
I
I- अपनी सेहत का भी खयाल रखें। किसी तरह की एलर्जी और परेशानी है तो उसकी दवाई पहले से रखें।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article