फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman's body found hanging from a tree under suspicious

Dehradun News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Thu, 18 Apr 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a tree under suspicious
राजस्व पुलिस क्षेत्र ग्राम उभरेऊ में 38 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन




राजस्व पुलिस निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा ने बताया कि रीना पत्नी घेमू सुबह लगभग 9:00 बजे घर से बागी खेड़े में घास काटने के लिए गई थी। महिला तथा उसके पति को दिन में साहिया जाना था। जब महिला घास लेकर नहीं लौटी तो पति ने उसको फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो, पति तथा अन्य गांव वाले महिला को ढूंढते हुए बागी खेड़े पहुंचे।

जहां महिला रस्सी के सहारे पेड़ से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम देऊ से महिला के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा तथा गुलशन हैदर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




राजस्व निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed