फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman working in spa center murdered, dead body found in Diwan box

स्पा सेंटर में का करने वाली महिला की हत्या, दीवान बॉक्स में मिला शव

Thu, 14 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman working in spa center murdered, dead body found in Diwan box
मसूरी के स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला की जाखन स्थित एक लॉज में हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को कमरे में रखे दीवान बॉक्स में छुपा दिया। शव पूरी तरह सड़ गया था और करीब दो माह पुराना बताया जा रहा है। महिला यहां अपने पति के साथ रहती थी। उसका पति जनवरी में अपने घर पश्चिम बंगाल चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

घटना जाखन के कपूर लॉज की है। यहां एक कमरे से कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। बुधवार रात को लॉज के केयर टेकर राम सिंह ने कमरा खोला तो वहां कुछ भी नहीं था। इसके बाद उन्होंने दीवान बॉक्स (बेड) खोला तो उसमें एक महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था। उसकी पहचान रीफैन बीवी के रूप में हुई। वह अपने पति अजरूल लश्कर के साथ यहां रहती थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ राजपुर मोहन सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। लॉज वालों ने पुलिस को बताया कि मृतका का पति अजरूल लश्कर पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है। जनवरी में एक दिन वह यहां से चला गया। जाने से पहले कहा था कि उसकी पत्नी घर चली गई है। ऐसे में वह भी जा रहा है। लौटकर किराया दे देगा। लॉज वालों ने भी उसकी बातों पर यकीन कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। लॉज संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी के स्पा सेंटर में काम करती थी महिला
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि महिला मसूरी के एक स्पा सेंटर में काम करती थी जबकि उसका पति भी सैलून में काम करता था। दोनों सुबह के समय लॉज से निकल जाया करते थे। देर रात तक आते थे। लॉज में कमरा उन्होंने काफी दिनों से किराये पर लिया हुआ था।

पति पर ही शक, नहीं हुआ संपर्क
पुलिस के अनुसार, लॉज वालों ने बताया कि यहां और कोई आता-जाता नहीं था। महिला के कमरे में सिर्फ उसके पति का ही आनाजाना था। जिस दिन वह गया तो लॉज वालों को बता दिया था। कुछ दिन बाद लॉज वालों ने संपर्क करने का प्रयास किया तो सफलता नहीं मिली। लगातार उसके नंबर पर कॉल किया जा रहा था मगर मोबाइल बंद था। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए हत्या का शक उसके पति पर ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed