फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman who blackmailed with false rape case arrested

Dehradun News: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे से ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman who blackmailed with false rape case arrested
I
विज्ञापन

II- गैंग की दो महिलाओं को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार
I
I
I
I
I
I दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के बाद ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की एक महिला को पुलिस ने ओडिसा से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की दो महिलाएं पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं। आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले साल चार मई को अमरजीत सेठी निवासी कर्जन रोड ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से उन्होंने प्रोमिला मुंडा और सुनीता टोपो को घर पर काम करने के लिए रखा था। इस मामले में इन दोनों महिलाओं के अलावा एजेंसी संचालक तबरेज खान निवासी झारखंड भी आरोपी था। इन महिलाओं ने दिल्ली में अमरजीत सेठी और उनके बेटे के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर के बाद आरोपियों ने इसे वापस लेने के लिए 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

I
Iइस राशि में से सेठी उन्हें 12 लाख रुपये दे चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और गत 20 अगस्त को दिल्ली से रेनू तुरा व कमलेश कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके कब्जे से तीन लाख रुपये बरामद किए गए। अब अनीता मुंडा की तलाश चल रही थी। इसी क्रम में उसके ओडिसा में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने अनीता मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अनीता मुंडा का ट्रांजिट रिमांड लेकर देहरादून लाया गया। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed