फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman want to marry nephew both run away from home

भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी चाची, दूसरी बार दोनों घर से भागे

Fri, 12 Oct 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Fri, 12 Oct 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
woman want to marry nephew both run away from home
demo pic

झिरौली थाना क्षेत्र निवासी चाची-भतीजे ने रिश्तों की डोर तार-तार कर दी। चाची-भतीजे दूसरी बार घर से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया है। महिला की हरकतों को देखते हुए ससुराल पक्ष ने साथ रखने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


मायके वालों ने भी मुंह फेर लिया है। दूसरी ओर महिला भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी है। बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला व उसका अविवाहित भतीजा घर से भाग गए।

विज्ञापन
Trending Videos

ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया

महिला की सास की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया। भागने के बाद दोनों राजस्थान चले गए थे। परिजनों का दबाव पड़ने के बाद वे राजस्थान से हल्द्वानी आ रहे थे।

बरामदगी के बाद उन्हें वापस लाया गया। झिरौली एसओ ने बताया कि युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। महिला ने अपनी मर्जी से भतीजे के साथ जाने का बयान दिया है। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी है।  

इधर, पति समेत ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वाले भी लोकलाज के भय से सामने नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed