कायम की मिसाल, यहां पुरुषों से ज्यादा है महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का गिरता अनुपात चिंता का विषय है वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बेटियां सुरक्षित हैं। यह तथ्य धर्म आधारित जनसंख्या 2011 में उजागर हुआ है।
प्रदेश में 10 पहाड़ी जिलों में से सात जिलों में हिंदू महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। बचे तीन पहाड़ी जिलों में भी प्रदेश के लिंगानुपात से हिंदू लिंगानुपात बेहतर है। आस्था की बात करें तो भी देवियों का वास स्थल पहाड़ ही है, ऐसे में माना जाना चाहिए पहाड़ पर रहनेवाली हिम पुत्रियां सुरक्षित हैं। जागरूकता के लिहाज से भी बेटी बचाने में मैदान से पहाड़ के लोग बहुत आगे हैं।
पूरा देश घटती हुई बेटियों की संख्या को लेकर चिंतित है। देशभर में बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को गिरते लिंगानुपात को थामने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सही मायने में इस अभियान का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रहने वाले हिंदू परिवारों में देखने को मिला है।
पहाड़ी जिलों में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से आगे
हाल ही में जारी धर्म आधारित जनसंख्या से स्पष्ट है कि इन पहाड़ी जिलों में लिंगानुपात राष्ट्रीय लिंगानुपात से न सिर्फ ज्यादा है बल्कि कई जिलों में तो हिंदू महिलाओं की संख्या हिंदू पुरुषों से भी अधिक है।
बेटियों को बचाने में सबसे आगे अल्मोड़ा के हिंदू परिवार हैं। यहां 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1147 है। जबकि दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग है, जहां पुरुषों की तुलना में हिंदू महिलाओं की संख्या 1119 है। तीसरा स्थान है पौड़ी का, जहां पुरुषों के मुकाबले यह संख्या 1117 है।
चौथे स्थान पर बागेश्वर है जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 1092 है। पांचवें स्थान पर टिहरी है जहां यह संख्या 1083 है तो छठे स्थान पर है पिथौरागढ़ है, महिला लिंगानुपात 1026 है। इसी कड़ी में सातवां स्थान है चमोली का, जहां यह अनुपात 1025 है।
बाकी पहाड़ी जिले भी मैदानी औसत से आगे
बेशक पुरुषों से कम संख्या वाले भी तीन पहाड़ी जिले हैं, लेकिन इन जिलों का हिंदू लिंगानुपात भी प्रदेश के कुल लिंगानुपात से बेहतर है।
प्रदेश का हिंदू लिंगानुपात 976 है, वहीं चंपावत और उत्तरकाशी का अनुपात क्रमश: 985 और 963 उभर कर सामने आया है। हालांकि नैनीताल का अनुपात औसत से कम है। यहां हिंदू महिलाएं एक हजार के मुकाबले 938 है।
आंकड़ों में देखिए क्या है अंतर
जिला- हिंदू पुरुष- हिंदू महिला- महिलाएं ज्यादा
अल्मोड़ा- 284725-326525- 41800
रुद्रप्रयाग- 113351 - 126819- 13468
पौड़ी गढ़वाल - 311931-348576- 36645
बागेश्वर- 123087-134422 -11335
टिहरी-292799-317036- 24237
पिथौरागढ़- 234450-240655- 6205
चमोली 190498-195320- 4822
बेहतर लिंगानुपात
जिला- हिंदू पुरुष- हिंदू महिला- पुरुष ज्यादा
उत्तरकाशी 165504-159355 - 6149
चंपावत- 125697-123866 - 1831
नैनीताल- 417657 -392060- 25597
घटता लिंगानुपात
जिला- हिंदू पुरुष- हिंदू महिला- पुरुष ज्यादा
देहरादून - 747584 - 677332- 70252
ऊधमसिंह नगर - 575328-529124- 46204
हरिद्वार 651773-563162-88611