फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman of smack smuggling gang arrested along with husband

स्मैक तस्करों के गिरोह की महिला पति समेत गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman of smack smuggling gang arrested along with husband
देहरादून। बरेली के स्मैक तस्करों के गिरोह की एक और महिला को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति के साथ मिलकर लाखों रुपये तस्करों के अकाउंट में भेजती थी। इसके बाद वह उन्हें नशा सप्लाई करते थे, जिसे ये पति-पत्नी छोटे-छोटे पैडलरों के माध्यम से देहरादून व अन्य शहरों में भेजते थे।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती नौ मार्च को नशा तस्कर सूरज कुमार निवासी हरिद्वार और सोनू सैनी निवासी भगवानपुर हरिद्वार को चंडी चौक से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई खुलासे किए थे। बताया था कि स्मैक बरेली से लाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती है। इस जानकारी के बाद रिजवान और उसकी पत्नी तबस्सुम को बरेली से गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से कमाई गई लाखों की चल अचल संपत्ति को सीज व फ्रीज की कार्रवाई की गई। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ वित्तीय जांच की गई।
विज्ञापन

यह गिरोह शहजाद व उसकी पत्नी मैसर के जरिए उत्तराखंड में नशा सप्लाई करते हैं। इन्होंने रिजवान व उसकी पत्नी तबस्सुम के खाते में लाखों रुपयों की ट्रांजेक्शन की है। बृहस्पतिवार को एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स व एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से स्मैक तस्कर शहजाद व उसकी पत्नी मैसर जहां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने कबूल किया कि वह विकासनगर, हरबर्टपुर में स्मैक की तस्करी करते थे। नशे के कारोबार से कमाये गए पैसों से संपत्ति अर्जित की गई है। मुख्य सरगना रिजवान ने सिर्फ दो साल में करीब एक करोड़ की जमीन और मकान खरीदे हैं। एसटीएफ इन सबकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed