फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman molested in dehradun madhuban hotel

देहरादून के एक होटल में महिला से छेड़छाड़, हाई प्रोफाइल व्यक्ति का नाम आने से खलबली

Sun, 05 Nov 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Nov 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
woman molested in dehradun madhuban hotel
woman molested in dehradun

देहरादून राजपुर रोड स्थित एक होटल में शनिवार देर रात एक महिला से छेड़छाड़ होने पर हंगामा हो गया। इसमें हाईप्रोफाइल व्यक्ति का नाम आने से शहर में खलबली मच गई।

विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोप शराब के नशे में धुत हाई प्रोफाइल और उसके साथियों पर लगने से पुलिस एवं प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। महिला की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार रात राजेंद्र नगर निवासी कुछ परिवार फैमिली पार्टी में मधुबन होटल गए थे। पार्टी में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। होटल से निकलते रात करीब डेढ़ बज गया। होटल की पार्किंग की तरफ जाते वक्त वहीं खड़े एक युवक ने महिला पर कमेट मार दिया। युवक एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति और उसके दोस्तों के साथ खड़ा था। सभी शराब के नशे में धुत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर धौंस जताने लगा हाई प्रोफाइल व्यक्ति

woman molested in dehradun madhuban hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने युवक की हरकत का विरोध किया तो हाई प्रोफाइल व्यक्ति धौंस जताने लगा। इतने में बात बढ़ गई और दोनों तरफ से हंगामा हो गया।

मामला बढ़ने पर महिला के साथियों के पुलिस को फोन करने पर हाई प्रोफाइल व्यक्ति वहां से चला गया। जबकि बाकी शराब के नशे में धुत युवक बहस करते रहे। रात करीब दो बजे तक हंगामा होता रहा और होटल के कर्मचारी भी एकत्र हो गए। 

डालनवाला पुलिस के पहुंचने तक शराब के नशे में धुत युवक वहां से फरार हो गए। महिला के हाई प्रोफाइल व्यक्ति और उसके दोस्तों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने से पुलिस एवं सत्ता पक्ष में खलबली मच गई। पुलिस असमंजस में फंस गई। नेताओं के दबाव पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed