फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman Molestation At Doon Hospital Mob thrashes accused accused sanitation worker suspended

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना, आरोपी सफाईकर्मी निलंबित, बर्खास्तगी की संस्तुति

Thu, 09 Jul 2026 09:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 09:22 PM IST
सार

युवती उपचार के लिए दून अस्पताल आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा काउंटर पर आई। अन्य मरीजों के साथ वह दवाएं लेने के लिए कतार में खड़ी हो गई। तभी अस्पताल का एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। इस दाैरान उसने छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी।

विज्ञापन
woman Molestation At Doon Hospital Mob thrashes accused accused sanitation worker suspended
अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने पीटा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। घटना में आरोपी कोई और नहीं बल्कि अस्पताल का सफाईकर्मी ही है। युवती के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी सफाईकर्मी को अस्पताल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे देहरादून निवासी एक युवती उपचार के लिए दून अस्पताल आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा काउंटर पर आई। अन्य मरीजों के साथ वह दवाएं लेने के लिए कतार में खड़ी हो गई। तभी अस्पताल का एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। इस दाैरान उसने छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। युवती जब असहज हुई तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। वह अस्पताल के सफाईकर्मी की यूनिफार्म में था। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी के बारे में पता किया तो वह उपनल के माध्यम से तैनात सफाईकर्मी निकला। पीड़ित युवती और भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर दून चौकी पुलिस भी पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर दून चौकी लाया गया। दून चौकी पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। फिर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने कराई सुलह

दूसरी ओर घटना के बाद आरोपी सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है। साथ ही उपनल को पत्र लिखकर जल्द से जल्द उसकी सेवाएं समाप्त करने के लिए कहा गया है।

woman Molestation At Doon Hospital Mob thrashes accused accused sanitation worker suspended

डेढ़ महीने पूर्व एक महिला से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास, सुरक्षा पर सवाल
करीब डेढ़ माह पहले 28 मई को दून अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर महिला के साथ बेसमेंट में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा था। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को प्राचार्य कार्यालय से अटैच कर दिया गया था। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अब एक बार फिर से युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना से सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।
- डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed