{"_id":"655e51b9081549c2f80738a5","slug":"woman-lost-rs-425-lakh-due-to-greed-for-online-earning-dehradun-news-c-5-1-drn1033-292876-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: ऑनलाइन कमाई के लालच में महिला ने गंवाए लाखों रुपये, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: ऑनलाइन कमाई के लालच में महिला ने गंवाए लाखों रुपये, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना
Thu, 23 Nov 2023 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 04:20 PM IST
सार
कैंट पुलिस को डाकरा बाजार निवासी सोनल गुप्ता ने ठगी की शिकायत दी है। जिसमें कहा कि एक दिन पूर्व उसे अज्ञात नंबर से उसे फोन आया। खुद को इनवेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर आरोपी ने निवेश के बारे में बताया। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठक रकम निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
साइबर ठगों ने दून की एक महिला को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना दिया। महिला को ऑनलाइन रकम निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और करीब सवा चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
कैंट पुलिस को डाकरा बाजार निवासी सोनल गुप्ता ने ठगी की शिकायत दी है। जिसमें कहा कि एक दिन पूर्व उसे अज्ञात नंबर से उसे फोन आया। खुद को इनवेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर आरोपी ने निवेश के बारे में बताया। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठक रकम निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर महिला ने आरोपी के बताए अनुसार टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: बाहर आने पर भी सामान्य नहीं रहेगा श्रमिकों का जीवन...दस तस्वीरों के साथ जानें वजह
विज्ञापन
जिस पर महिला की आइडी बनाई गई और शुरुआत में पांच सौ रुपये का निवेश करने को कहा गया। साइबर ठगों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए पांच सौ रुपये डेढ़ गुना मुनाफे के साथ लौटा दिए। बाद में महिला से डेढ़ से दोगुना मुनाफा कमाने के लिए बड़ी रकम निवेश करने को कहा गया।
झांसे में आकर महिला ने नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रतीक नायक, दिव्या रेखा, तुषार, संतोष बागवाडी, प्रवीण रंधावा ने सिक्योर फाइनेंस कंपनी, मुकेश बिजन्यार, ओम साई लिमिटेड के खातों में चार लाख 20 हजार जमा कर दिए। इसके बाद मुनाफा तो दूर आरोपी मूल रकम लौटाने से भी इन्कार करने लगे। जिस पर महिला पुलिस की शरण में पहुंची।