{"_id":"594229fb4f1c1bf55a8b46a7","slug":"woman-looted-40-women-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कैसे इमोशनल अत्याचार कर शातिर महिला ने मचा दी करोड़ों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़िए, कैसे इमोशनल अत्याचार कर शातिर महिला ने मचा दी करोड़ों की लूट
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक महिला ने ऐसा इमोशनल अत्याचार किया कि उसके झांसे में आकर 40 महिलाएं बेवकूफ बन गईं।
विज्ञापन
शातिर महिला लोन के रूप में अन्य महिलाओं को दिलाई गई 2.20 करोड़ की रकम ऐंठकर परिवार सहित चंपत हो गई। ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने बुधवार को यहां कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।
ढंडेरा निवासी करीब 30-40 महिलाएं बुधवार शाम को कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गांव की एक महिला राजेश धीमान ने बहुत कम ब्याज दरों में पर उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया। महिलाओं ने कागजात और शपथ पत्र आदि में अंगूठा या फिर हस्ताक्षर कर महिला को दे दिए।
विज्ञापन
बेटी की शादी की बात कहकर रुपये उधार ले गई
Looteri Dulhan
महिलाओं को तीन फाइनेंस एजेंसियों से 80-90 हजार रुपये का लोन दिलाया गया। लोन मिलने के बाद राजेश धीमान महिलाओं के पास पहुंची और बेटी की शादी की बात कहकर रुपये उधार में ले लिए। उसका कहना था कि वह शादी होते ही रुपये लौटा देगी।
महिलाओं ने विश्वास कर लोन में मिली रकम महिला को दे दी लेकिन तब से महिला परिवार सहित फरार हो गई है। उधर, फाइनेंस कंपनियां भी लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव बना रही हैं।
पीड़ित महिला बबीता ने बताया कि महिला ने उससे तीन लाख रुपये ठगे हैं।

पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह सविता ने 90 हजार, प्रियंका ने 90 हजार, बेबी 80 हजार, हेमलता 90 हजार, रीता 90 हजार, बाला 2.50 लाख, नम्रता 90 हजार, राकेश 90 हजार, मेसो 80 हजार, पूजा एक लाख, सीमा 40 हजार, सविता 90 हजार, प्रीति 40 हजार, ममता 50 हजार और सुषमा ने 1.50 लाख रुपये का लोन लिया है।
यह रकम महिला ठग ले गई है। महिलाओं का कहना है कि वह बेहद गरीब हैं। फाइनेंस कंपनियों का इतना रुपया कहां से लाएंगी।
एसआई संजीव मंमगाई ने पीड़ित महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि वह फरार महिला की तलाश करेंगे। साथ ही उनका रुपया वापस दिलाने का प्रयास करेंगे।