फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman kanwariya crushed in haridwar

कांवड यात्राः अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत

Sun, 16 Jul 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Jul 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
woman kanwariya crushed in haridwar
dead body

हरिद्वार में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला कांवड़िया की मौत हो गई। जिससे गुस्साएं अन्य कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब छह बजे श्यामपुर में नजीबाबाद हाईवे पर एक महिला कांवड़िया रोडवेज बस की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने रोडवेज बस के ‌शीशे तोड़ दिए और हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर पु‌लिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन


ऋषिकेश हाईवे पर कमान्द के पास कांवडियो की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई। बताया गया कांवड़िए 
मुजफ्फरनगर से गंगोत्री जा रहे थे। कमान्द के समीप बाइक संख्या यूपी12यू3971 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक कांवड़ियां निशांत पुत्र रामवीर, निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी घायल हो गया, जिसकी कंडीसोड़ चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देहरादून में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद अब रुड़की में डेंगू ने दस्तक दी है। एक बच्ची में प्लेटलेट कम होने के बाद चिकित्सक डेंगू की संभावना जता रहे हैं, हालांकि एलाइजा जांच करवाने के बाद डेंगू की पुष्टि हो पाएगी, लेकिन सिविल अस्पताल रुड़की में जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए कोई इंतजाम तक नहीं है।

जानकारी लेने पर अस्पताल कर्मियों ने पिछले साल बनाए गए डेंगू वार्ड का ताला खुलवाकर कमरे की धूल उतारी। रुड़की में डेंगू ने दस्तक दे दी है। धनौरी से शिवदासपुर तेलीवाला के उपप्रधान अशोक की बेटी शिवानी (15) को एक दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


प्लेटलेट कम पाए जाने पर डाक्टरों ने उसमें डेंगू की संभावना जताई है। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है।

यह स्थिति तब है जबकि पिछले कई वर्षों से अगस्त में डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू ने शहर से देहात तक कहर बरपाया। कई लोगों को बीमारियों से जान भी गंवानी पड़ी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इससे सबक नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed