फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Woman jumps into canal after writing letter to husband

Dehradun: अपना और बच्चों का ख्याल रखना... लिखकर नहर में कूद गई महिला, पॉवर हाउस के इंटेक से मिला शव

Tue, 03 Jan 2023 03:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 03:55 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी विकासनगर इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढकरानी पॉवर हॉउस के कर्मचारियों ने सूचना दी कि एक महिला का शव इंटेक में फंसा है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Dehradun News: Woman jumps into canal after writing letter to husband
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते रविवार को मंदिर जाने के बहाने घर से निकली महिला का शव ढालीपुर पॉवर हाउस के इंटेक से बरामद हुआ। महिला के घर से डायरी मिली है, जिसमें महिला ने पति को संबोधित करते हुए लिखा है कि अपना और बच्चों का ख्याल रखना, मैं छोड़कर जा रही हूं। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला ने नहर में कूद कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतका की बहन अर्चना पत्नी राजन निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर ने अपनी बहन अनीशा राणा (38) पत्नी चंचल राणा निवासी दिनकर विहार थाना विकासनगर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला स्कूटी से घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। जब महिला घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। महिला की स्कूटी रविवार को गंगभेवा बावड़ी के पास शक्ति नहर किनारे से बरामद हुई थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विकासनगर इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढकरानी पॉवर हॉउस के कर्मचारियों ने सूचना दी कि एक महिला का शव इंटेक में फंसा है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान अनीशा राणा के रूप में की। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मृतका दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति फौज में हैं, जिनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। सास कैंसर पीड़ित हैं। महिला के परिजनों को घर में एक डायरी मिली है, जिसमें मृतका ने अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है कि डियर हब्बी, अपना और बच्चों का ख्याल रखना, मैं छोड़कर जा रही हूं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed