{"_id":"5989a6c84f1c1b930a8b4710","slug":"woman-hospitalized-after-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले सांप ने महिला को डसा, ऐसा करने से बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले सांप ने महिला को डसा, ऐसा करने से बच गई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
snake bite
रुड़की में एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। वह घबरा गई। ऐसे में कुछ लोगों की समझदारी से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक, चौली सहाबुद्दीन गांव निवासी बुटी पत्नी पोपी सोमवार को खेत में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। घास काटते समय अचानक एक सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। सांप के काटते ही महिला ने शोर मचा दिया।
इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला के हाथ पर बंध लगा दिया। इसके बाद उसे रुड़की अस्पताल लाया गया।
लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला को परिजन उसे विनय विशाल अस्पताल ले गए। जहां पर महिला का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बताया कि हाथ में बंध लगाने की वजह से महिला के शरीर में सांप का जहर नहीं फैला। लेकिन उसके हाथ की नसें ब्लॉक हो गई। जिसके बाद महिला के हाथ का ऑपरेशन करना पड़ा। महिला अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन