{"_id":"5a6dae454f1c1b8a268b6e46","slug":"woman-harassed-in-leave-in-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाली उम्र के प्यार ने सालों तक दिया धोखा, आवाज उठाई तो प्रेमी बना हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाली उम्र के प्यार ने सालों तक दिया धोखा, आवाज उठाई तो प्रेमी बना हैवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 28 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
woman harassed
- फोटो : अमर उजाला / फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाली उम्र के प्यार ने लड़की को सालों तक धोखा दिया और जब आवाज उठाई तो प्रेमी हैवान बन गया।
विज्ञापन
कम उम्र में एक युवक से प्रेम होने के चलते उसके साथ बिना शादी किए तीन साल से रह रही युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपना दुखड़ा रोया। युवती ने कहा कि अब उसका पति उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करता है और आए दिन उसे बुरी तरह मारता पीटता है। अब वह परेशान हो चुकी है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।
लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा निवासी एक युवती के मां-बाप कुछ साल पहले ही चल बसे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई अपने चाचा की रेखदेख में घर पर रहता है। करीब तीन साल पहले युवती सहारनपुर स्थित अपनी बुआ के घर पर रहने लगी। यहां वह एक युवक के संपर्क में आई, जिससे उसके करीबी रिश्ते हो गए।
विज्ञापन
तीन साल से दोनों पति पत्नी बनकर रहे फिर युवक ने कर दिया पत्नी मानने से इनकार
woman harassed
इस दौरान इस युवक ने नेपाल निवासी अपने दोस्त से युवती को मिलवाया, जिसके बाद युवती ने उसके दोस्त के साथ रहने का मन बनाया। तीन साल से दोनों पति पत्नी के रूप में साथ रह थे, लेकिन इसी बीच दोनों में झगड़े होने लगे। जिसके चलते युवती सहारनपुर से रुड़की में अपनी परिचित महिला के यहां आकर रहने लगी।
रविवार को युवती अपने कथित पति को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। यहां युवती ने उस पर आरोप लगाया कि उसका पति अब उसे पत्नी की तरह नहीं मानता है और रोजाना मारपीट कर यातनाएं दे रहता है। वह घर छोड़कर आई तो उसने उसे जाने से नहीं रोका।
रुड़की में भी वह आकर उससे मारपीट करता है। युवती का कहना था कि अब वह तंग आ चुकी है और उससे किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती।
इस दौरान पुलिस ने युवती को समझाने के साथ ही उसके कथित पति को भी फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।