{"_id":"656466f02ded80522b059e74","slug":"woman-gives-birth-to-baby-girl-at-gate-itself-hospital-doors-not-opened-haridwar-uttarakhand-news-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अस्पताल के नहीं खोले दरवाजे, दर्द से कराहती रही महिला, गेट पर ही दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अस्पताल के नहीं खोले दरवाजे, दर्द से कराहती रही महिला, गेट पर ही दिया बच्ची को जन्म
Mon, 27 Nov 2023 03:34 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 Nov 2023 03:34 PM IST
सार
अस्पताल ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि महिला का उपचार अस्पताल में नहीं चल रहा है। बाद में महिला ने गेट पर ही बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
महिला ने दिया बच्ची को जन्म
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की बीती रात में डिलीवरी होनी थी। इसके लिए परिजना उसे ज्वालापुर आर्य नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हाेंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महिला का उपचार अस्पताल में नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी की सुरंग पर शिव कृपा: दिखी आकृति...लोग बोले- मजदूरों की रक्षा करने आ गए भोलेनाथ
विज्ञापन
उन्हें भर्ती कराने की बजाए अस्पताल के गेट के दरवाजे बंद कर लिए। जिससे महिला दर्द से गेट के बाहर ही कराहती रही। बाद में उसने फर्श में ही एक बच्ची को जन्म दिया। लोगों की सूचना पर आपातकालीन सेवा से उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची और उसकी मां सुरक्षित है।
विज्ञापन