{"_id":"599195444f1c1be2318b46b9","slug":"woman-delivery-in-road-near-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से चंद कदम दूर सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से चंद कदम दूर सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
woman delivery in road
अस्पताल से चंद कदम दूर एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामला उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट का है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह लगभग सवा नौ बजे करीब दांगुण गांव की गर्भवती महिला बबीता को पैदल-पैदल सीएचसी बड़कोट ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले बस स्टेशन के मुख्य चौराहे पर महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। इस बीच महिला ने चौराहे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर अस्पताल स्टाफ ने दोनों को भर्ती कराया।
विज्ञापन
महिला के पति सुनील ने बताया कि शनिवार को महिला को अस्पताल में दिखाया गया था। इसके बाद नगर में ही भाई के कमरे पर ठहरे हुए थे। रविवार सुबह पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी चौराहे पर डिलेवरी हो गई। इसके आद अस्पताल ले गए, जहां उचित इलाज शुरू किया गया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।