फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman dead body found in nepal

नेपाल में महिला की दर्दनाक हत्या, नाले में पड़ी मिली लाश

Sun, 02 Apr 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 02 Apr 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found in nepal
डेमो - फोटो : demo pic

नेपाल के बैतड़ी जिले में रविवार को एक महिला की पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश घर से कुछ दूरी पर बह रहे नाले के पास मिली।

विज्ञापन


मृतका के सिर और मुंह को बुरी तरीके से कुचला गया था। पुलिस ने मृतका के देवर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, क्षेत्र में एक वृद्ध समेत दो अन्य लोगों के भी शव मिले हैं। बैतड़ी पुलिस ने सभी घटनाओं की छानबीन के लिए जिला मुख्यालय से सभी घटनास्थलों को पुलिस बल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


बैतड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिगांस वार्ड संख्या एक के मैतड़ की रहने वाली लालमती बोहरा (34) रविवार दोपहर नजदीक के नाले में पानी भरने गई थी। कई घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो उसके देवर पठान सिंह ने खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर बह रहे नाले के पास खून से लथपथ उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर और मुंह को बुरी तरीके से कुचला गया
मृतका के सिर और मुंह को बुरी तरीके से कुचला गया था। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक हेरंब शर्मा ने बताया कि महिला की पत्थरों से मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने एक टीम को मौके पर भेज दिया है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। उसका पति हरिभान सिंह मजदूरी करने के लिए भारत गया हुआ है।


मृतका के देवर पठान सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। दूसरी घटना बैतड़ी के बुढ्ढा गांव वार्ड संख्या 10 की है। वहां पर नरबहादुर चंद (60) जंगल के रास्ते घर आ रहे थे। सामुदायिक वन क्षेत्र में उनका शव मिला है।

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला मुख्यालय से पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई है। एक अन्य घटना भी बैतड़ी जिले की ही है। वहां डिलाशैनी वार्ड संख्या 3 निवासी बिरपल भूल का शव घर के पास ही पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed