{"_id":"59ad87504f1c1b18278b52cd","slug":"woman-dead-after-a-mishap-happen-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर चढ़ रहे थे पति-पत्नी, सीढ़ियां टूटने से गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत पर चढ़ रहे थे पति-पत्नी, सीढ़ियां टूटने से गिरे, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी घर की छत पर चढ़ रहे थे। अचानक सीढ़ियां टूट गई। सीढ़ी का मलबा पत्नी के ऊपर गिर जाने से महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। मामला देहरादून जनपद के सेलाकुई चौकी क्षेत्र के अटक फार्म गांव का है।
विज्ञापन
थानाअध्यक्ष पंकज देवरानी के अनुसार शाम 5:00 बजे पति पत्नी किसी कार्य से घर की छत पर जा रहे थे, जाते समय घर का सीढ़ी टूट गई। जिससे दोनों पति-पत्नी गिर गए। सीढ़ी का मलबा महिला के ऊपर आकर गिर गया। इससे महिला मलबे में दब गई। उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चों के चिल्लाने के बाद मोहल्ले पड़ोस के लोगों ने दंपत्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सुभारती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि पति को मामूली चोट आई है। जबकि महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कलावती (42) पत्नी धीरज कंडारी निवासी अटक फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति खेती बाड़ी का काम किया करते थे। महिला के दो बच्चे हैं, दोनों स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।