फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman commit suicide with his son

गृह कलेश का दर्दनाक अंजाम, डेढ़ साल के बेटे संग मां ने खुद को किया आग के हवाले

Thu, 14 Jul 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैजरो (पौड़ी गढ़वाल)
ब्यूरो / अमर उजाला, बैजरो (पौड़ी गढ़वाल) Updated Thu, 14 Jul 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide with his son
fire - फोटो : demo pic

उत्तराखंड पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के कोटली गांव में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे समेत आग लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की वजह गृह कलह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने आग से बुरी तरह झुलसे मां-बेटे को बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डेढ़ साल के अक्षित उर्फ गोलू ने दम तोड़ दिया। महिला साधना देवी (30) पत्नी सुनील सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रामनगर के लिए रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। महिला का पोस्टमार्टम रामनगर पुलिस ने कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे के अंदर मां-बेटे बुरी तरह झुलसे हुए मिले

woman commit suicide with his son

राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष लिंगवाल ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात कोटली गांव में एक महिला के आग लगाकर खुदकुशी के प्रयास की सूचना मिली।

रात को ही ग्रामीणों ने साधना देवी (30) पत्नी सुनील सिंह और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे अक्षित उर्फ गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया था। सुनील सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में सुनील की मां बूथी देवी, नौ साल की बेटी अनीषा, डेढ़ साल का बेटा अक्षित और पत्नी साधना रहते थे।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मंगलवार रात मृतका की सास बूथी देवी और बेटी अनीषा पड़ोस में गई थी। तभी घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। घर के एक बंद कमरे के अंदर मां-बेटे बुरी तरह झुलसे हुए पाए गए। राजस्व पुलिस ने मृतका साधना के मायके घटना की जानकारी दी।

ससुरालियों की प्रताड़ना का परिणाम

woman commit suicide with his son
fire

सूचना मिलते ही मृतका की मां विलोचन देवी कोटली गांव पहुंची। बेटी की मौत की खबर से बदहवाश विलोचन देवी ने घटना को ससुरालियों की प्रताड़ना का परिणाम बताया। कहा कि उसकी बेटी साधना की शादी 2006 में हुई थी। तभी से उसे परेशान किया जा रहा था।

घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटनास्थल साबली पट्टी में पड़ता है, जिसकी जांच राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष लिंगवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह आग लगाकर खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतका की मां विलोचन देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़के वालों का व्यवहार उनकी बेटी के प्रति खराब था। सास और पति अक्सर उससे मारपीट किया करते थे।

मृतका की नौ साल की बेटी को सास उसकी मां के पास नहीं जाने देती थी। दो साल पहले साधना के पति और परिजनों ने उनसे लिखित में मारपीट न करने और सही ढंग से लालन-पालन की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed