फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman changed the statement, allegation on CM harish rawat.

'सीएम हरीश रावत के दबाव में कराई थी एफआईआर'

Thu, 04 Aug 2016 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Aug 2016 08:23 AM IST
सार

  • महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए थे हरक के खिलाफ पहले बयान।
  • अचानक पलटी महिला अपने बयान से, बोली सीएम के दबाव में कराया केस
  • महिला ने लगाया था हरक सिंह रावत पर बलात्कार का आरोप

विज्ञापन
 woman changed the statement,  allegation on CM harish rawat.
हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला बुधवार को अपने बयान से पलट गई। महिला का कहना है कि उस पर सीएम हरीश रावत ने दबाव बनाया था जिसके चलते डर में आकर उसने एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने हरीश रावत पर डराने और उसके बेटे को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है दिल्ली के सफदरजंग थाने में 29 जुलाई को असम निवासी एक महिला की शिकायत पर हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि हरक सिंह रावत ने ग्रीन पार्क स्थित अपने घर पर बुलाकर उसके साथ रेप किया था। इसी मामले में बुधवार को महिला कोर्ट में सीएम हरीश रावत के खिलाफ बयान दिया।

विज्ञापन

कोर्ट में बोली महिला, सीएम ने चार लोगों भेजा था घर

 woman changed the statement,  allegation on CM harish rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

कोर्ट में महिला आरोपों से पलटते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

महिला ने कहा कि सीएम ने दबाव बनाने के लिए उसके घर पर चार लोगों को भेजा था। कहा कि सीएम के घर से मुझे फोन आया था और मुझ पर हरक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। महिला ने कहा कि ऐसा न करने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई गई थी।

मेरे खिलाफ साजिश रची गई, सीबीआई जांच हो: रावत

 woman changed the statement,  allegation on CM harish rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : file photo

मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। इस मामले में लड़की ने कोर्ट में जो बयान दिया है, उसका संज्ञान लिया जाना चाहिए। मेरी तो मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके पीछे कौन सी ताकतें और कौन से लोग हैं, उनका नाम सामने आना चाहिए। जहां तक मेरा सवाल है, मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। 
-हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री

क्या था मामला?​
दिल्ली के सफदरजंग थाने में 28 जुलाई को हरक सिंह के खिलाफ असम निवासी एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया था। दिल्ली के सफदरजंग थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत गायब चल रहे हैं।

हरक सिंह रावत की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की तीन टीमों के उत्तराखंड में डाले हुए थीं। हालांकि देहरादून के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा संपर्क साधे जाने से इनकार किया था। इसी बीच मह‌िला के अपने बयान से मुकर जाने से मामले में नया मोड़ आ गया।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट बोले, महिला से 80 लाख में हुई डील

 woman changed the statement,  allegation on CM harish rawat.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

महिला के आरोपों से मुकरने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी खुलकर सामने आ गए। कहा कि हरक सिंह रावत को फंसाने के लिए ‌पीड़िता से 80 लाख रुपये की डील हुई, जिसे सीएम के इशारे पर अंजाम दिया गया।

सियासी हवाओं में सीएम खेमे के दो वफादारों चर्चाओं में है, जिन्होंने इस डील को परवान चढ़ाया। इसके लिए हरक सिंह के खेमे में बड़ी सेंधमारी की गई है और इनके एक बेहद वफादार से तोड़ा गया।

वफादार पीड़िता के संपर्क में लंबे समय से रहा है जिसकी मदद से ऑपरेशन हरक सिंह को अंजाम दिया गया।  भट्ट ने कहा कि इस साजिश की पूरी जानकारी ली जा रही है और जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed