फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Brutal Murder in rudrapur Crushed Dead Body by stone

महिला की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद पेट फाड़ा, पत्थर से चेहरा भी कुचला

Tue, 24 Sep 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Woman Brutal Murder in rudrapur Crushed Dead Body by stone
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो महिलाओं की हत्या के मामले को अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और महिला का बेरहमी से कत्ल कर उसके शव को बरहैनी रेंज में बौर नदी के किनारे फेंक दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को महिला का लहूलुहान शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव के एक दिन पुराना होने की संभावना जताई है। करीब 30 वर्षीय महिला के पेट को धारदार हथियार से फाड़ा गया है।
विज्ञापन


गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए गए हैं। महिला की पहचान छुपाने को उसके चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ में ओम गुदा है और उसने चूड़ियां भी पहनीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस को चप्पलें भी बरामद हुई हैं। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी अमित श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पत्थरों से कुचल दिया था महिला का शव

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दी जा चुकी है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला का बेरहमी से कत्ल किया गया है।

थानाक्षेत्र के अंतर्गत जिस जगह पर अज्ञात महिला का शव मिला है। उस जगह से आबादी सिर्फ आधे किमी की दूरी पर है। घटनास्थल से एक ओर झलुआझाला गांव पड़ता है, तो दूसरी ओर नयांगाव है। इसके बावजूद हत्यारों ने महिला को बेरहमी से मार डाला।

घटनास्थल पर पडे़ खून से प्रतीत हो रहा कि हत्यारोपियों ने महिला का कत्ल वहीं पर किया होगा। हत्यारे महिला से इस कदर गुस्से में थे कि उन्होंने उसके पेट को फाड़ डालने के बाद गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए हैं। इतना ही नहीं, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा भी कुचल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed