{"_id":"59ad3d714f1c1b4e738b5139","slug":"woman-blame-to-husband-and-father-in-law-to-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर जानलेवा हमला, पति और ससुर पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर जानलेवा हमला, पति और ससुर पर लगे गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने पति व ससुर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सोमवार को रेशमा निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर गंभीर हालत में थाने पहुंची। रेशमा का कहना था कि उसकी शादी कई साल पहले नंहेड़ा अनंतपुर गांव में हुई थी।
जिसके बाद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। महिला का आरोप है कि सोमवार को पारिवारिक कलह के चलते पति व ससुर ने धारादार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने इस आशय से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर एसआई मनोज मामगई का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन