फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman and two children die due to fever in Pathari area Roorkee Uttarakhand news in hindi

Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग

Fri, 27 Oct 2023 09:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Oct 2023 09:57 AM IST
सार

एक माह से बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से पीड़ित एक महिला और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में सात लोगों की जान बुखार से गई है।

विज्ञापन
Woman and two children die due to fever in Pathari area Roorkee Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

क्षेत्र के गांवों में बुखार से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्थिति यह कि पिछले चार दिनों से हर दिन बुखार से पीड़ित लोग दम तोड़ रहे हैं। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर के बीच बुखार से पीड़ित एक महिला और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में सात लोगों की जान बुखार से गई है।

विज्ञापन

नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी ने बताया कि बुधवार को गांव के मंजनू की पत्नी जमातून (50) और घनश्याम के बेटे सन्नी (13) की बुखार से मौत हो गई है। इसके अलावा, पदार्था के इसरार की 10 वर्षीया बेटी साहिला की भी बुखार से मौत हो गई। ये लोग पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इनका इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में चल रहा था।

विज्ञापन

नसीरपुर कलां में इन तीन मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजन में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि एक माह के भीतर बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के भीतर नौ मौतें

एक माह के भीतर पथरी क्षेत्र में बुखार से नवीन सैनी उर्फ काका निवासी बादशाहपुर, नवाब व आहिल निवासी नसीरपुर कलां, सुमेर चंद निवासी एकड़ कलां और पप्पू कश्यप व पवन कुमार निवासी बहादरपुर जट की भी मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

घरों पर जाने से कतराने लगे लोग

क्षेत्र रे जिन गांवों में लोगों में बुखार फैला है उन गांवों में लोगों के घरों में दूसरे लोग कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम और सीएमओ से गांवों में बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगवाने की मांग की है। ग्रामीण गांवों में कीटनाशक दवा का छिड़काव की भी मांग लोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed