फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman and baby girl dead body found in kankhal

हरिद्वारः बाग में महिला और बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Fri, 07 Jul 2017 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
woman and baby girl dead body found in kankhal
dead body

हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र के बाग में एक महिला और बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला का पति फरार है। शुक्रवार की सुबह बाग की झोपड़ी में महिला का शव लटका हुआ मिला। वहीं पास में दुधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जगजीतपुर स्थित शिवपुरी बाग में मजदूर झोपड़ियों में रह रहे हैं। यहां ओमप्रकाश की पत्नी संध्या (31) झोपड़ी के भीतर फांसी पर लटकी मिली। जमीन पर ही उसकी करीब 11 माह दूधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा था। इस बच्ची के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। लोगों ने जब महिला को फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जगजीतपुर स्थित शिवपुरी बाग में मजदूर झोपड़ियों में रह रहे हैं। यहां ओमप्रकाश की पत्नी संध्या (31) झोपड़ी के भीतर फांसी पर लटकी मिली। जमीन पर ही उसकी करीब 11 माह दूधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा था। इस बच्ची के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी।  आसपास के लोगों ने जब महिला को फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत महिला की शिनाख्त संध्या (31) के रूप में हुई। बताया गया कि घटना के बाद से पति ओमप्रकाश फरार है। परिवार मूलतः नेपाल के रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस को पति पर भी शक है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed