फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman accuses daughter-in-law of occupying flat

Dehradun News: महिला ने पुत्रवधु पर लगाया फ्लैट कब्जाने का आरोप

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses daughter-in-law of occupying flat
I
विज्ञापन

IIमहिला ने 2011 में नेशविला रोड पर खरीदा था बेटे के नाम पर फ्लैट
I
I

I
Iजालसाजी कर अपने नाम से ले लिया बिजली का कनेक्शन
I
I
I
Iबुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधु पर फ्लैट कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्रवधु ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की। न्यायालय के आदेश से पुलिस ने पुत्रवधु, उनके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iन्यायालय में शांति देवी निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने शिकायत की है। शांति देवी का कहना है कि उन्होंने 2011 में अपने बेटे के नाम पर नेशविला रोड पर एक फ्लैट खरीदा था। वह 80 वर्ष की हैं। इस फ्लैट की देखभाल उनका बेटा करता था और इससे जो किराया आता था उसे वह अपने जीवन यापन के लिए इस्तेमाल करती थीं। वर्ष 2012 में उनके बेटे को कंपनी के काम से फ्रांस जाना पड़ा। तब से वह वहीं पर रह रहा है। पिछले दिनों उन्होंने बेटे से कहा कि वह इस फ्लैट को उनके नाम कर दे तो उसने थोड़ा हिस्सा उनके नाम पर गिफ्ट डीड कर दिया। इसके बाद वह खुद इस फ्लैट की देखभाल करने लगीं। किरायेदार उन्हें सीधे अकाउंट में पैसे भेज रहा था।
विज्ञापन

I
I
I
Iबीते दिनों किरायेदार ने भी फ्लैट खाली कर दिया। इसके बाद उन्होंने फ्लैट को दोबारा किराये पर देने के लिए सूचना दी। उनकी पोती ने किसी को फ्लैट दिखाया लेकिन उनकी पुत्रवधु वंदना भट्ट उर्फ वंदना कोठारी ने उनकी पोती को गाली-गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। इसका विरोध किया तो उन्हें भी फोन पर धमकी दी गई। आरोप लगाया कि वंदना कोठारी ने अपने पिता भगवती प्रसाद कोठारी और भाई राजन कोठारी के साथ मिलकर फ्लैट का बिजली का कनेक्शन अपने नाम पर कर लिया है। इसके बाद वह इस फ्लैट पर काबिज हो गई। अब खाली नहीं कर रही हैं। एसएचओ कोतवाली शहर राजेश साह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वंदना कोठारी और उसके पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article