फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman accused of death due to bullying by Tea State manager

Dehradun News: टी स्टेट के प्रबंधक के धमकाने से महिला की मौत का आरोप

Thu, 30 Jan 2025 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of death due to bullying by Tea State manager

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बैलावाला के युवक ने गुडरिच उदियाबाग टी स्टेट के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि प्रबंधक के धमकाने के बाद उनकी माता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार को करीब 60 से अधिक ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रबंधक का आरोप है मृतका के बेटे और अन्य लोगों ने भूमि पर लगाए गए पिलर क्षतिग्रस्त कर दिए। कर्मचारियों से बहस और गाली-गलौज की। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने उन्हें सूचित किया उनके और उनकी माता बाला देवी के खिलाफ मनोज बिष्ट ने तहरीर दी है। बताया कि 27 जनवरी को वह और उनकी माता इस संबंध में कारखाने में गए। वहां मनोज बिष्ट ने उनसे कहा कि वह उन्हें जेल पहुंचाएगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनोज बिष्ट ने उनसे रुपये मांगे और कहा कि हर्जाना न देने पर जान से मार दूंगा। यह सुन उनकी माता जमीन पर गिर गईं। 28 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, गुडरिच उदियाबाग टी स्टेट के प्रबंधक के प्रबंधक मनोज बिष्ट ने बताया कि गुडरिच और उदियाबाग के चाय बगान में कब्जा करने के लिए कुछ लोगों ने निर्माण सामग्री एकत्र कर रखी थी। बताया पहले की गई तारबाड़ को पांच परिवारों ने तोड़ दिया। 25 जनवरी को सीमेंट के पिलर लगाए गए। पिलर को महेंद्र उर्फ धमेंंद्र ने तोड़ दिया। बताया कि उसने कर्मचारियों के साथ बहस और गाली गलौज की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed