{"_id":"6452c80e837e010a4e0c44f8","slug":"withdrawal-30-thousand-rupees-changing-debit-card-dehradun-news-c-5-drn1037-146875-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार रुपये
विज्ञापन
ठगों ने एटीएम कक्ष में डेबिट कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने व्यक्ति की मदद करने का झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड हाथ में लिया था। इसके बाद बातों ही बातों में कार्ड बदल दिया। मामले में डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ठगी को लेकर प्रदीप कुमार उनियाल निवासी सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह 30 अप्रैल को आराघर के पास एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। वह खुद को एटीएम कक्ष का गार्ड बता रहा था। प्रदीप ने अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर एक हजार रुपये निकालने चाहे लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर उक्त व्यक्ति ने मदद करने के लिए कहा। प्रदीप ने अपना डेबिट कार्ड उसके हाथों में दे दिया। वह डेबिट कार्ड को मशीन के अंदर बाहर करने लगा। कुछ देर बाद उसने यह कहकर डेबिट कार्ड वापस कर दिया कि शायद एटीएम में पैसे नहीं हैं।
प्रदीप अपने डेबिट कार्ड को लेकर वापस लौटने लगे। इसी बीच उनके खाते से 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। यह रकम तीन बार में कटी। उन्होंने एटीएम पर जाकर देखा तो वह व्यक्ति वहां पर नहीं था। इस पर उन्होंने अपना डेबिट कार्ड देखा तो पता चला कि यह डेबिट कार्ड उनका नहीं है। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।