फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With government support, Uttarakhand's youth set to shine in the film industry.

Dehradun News: सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

Wed, 01 Jul 2026 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
With government support, Uttarakhand's youth set to shine in the film industry.
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान पूणे (एफटीआईआई) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

नीति के तहत फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान कोलकाता या अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने व प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद छात्रवृत्ति प्रदान देने का प्रावधान है। पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी, एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत व सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि नीति के तहत रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ निवासी प्रवीण सेमवाल को एक वर्षीय स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 65,682 रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। इसके अलावा चमोली के हरनी गांव मुंदोली निवासी कविता को दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल 1,27,619 रुपये व नैनीताल जिले के तल्लीताल निवासी देवेश भट्ट को तीन वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल 1,38,990 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
उत्तराखंड के युवा रचनात्मक प्रतिभा की धनी हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उत्तराखंड फिल्म नीति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फिल्म जगत में शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सरकार उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed