फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter session of uttarakhand assembly 2018 Six Bill will become Act

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र के दूसरे दिन, बिना विपक्ष के ही चला सदन

Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
winter session of uttarakhand assembly 2018 Six Bill will become Act
सत्र के लिए जाते मंत्री और विधायक

कांग्रेस विधायक करन माहरा की गाड़ी विधानसभा के गेट पर रोकने से भड़का विपक्ष विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन से नदारद रहा। माहरा के समर्थन में सभी कांग्रेसी विधायक गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के माफी मांगने और दो कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने के बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया। वहीं, इसके बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन की कार्यवाही 7 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


 बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस ने उसमें हिस्सा नहीं लिया। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के माहरा की गाड़ी रोकने पर माहरा ने अपनी पहचान बताई, लेकिन फिर भी उनसे पास मांगा गया। इस पर भड़के विपक्ष ने धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

 

मदन कौशिक ने धरने पर बैठे विपक्ष को मनाने की भरपूर कोशिश की

हालांकि संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत और मंत्री मदन कौशिक ने धरने पर बैठे विपक्ष को मनाने की भरपूर कोशिश की। विपक्ष की मांग पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन दोपहर 1.10 बजे दूसरे दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया गया। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया।

 

संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रीतम सिंह के साथ बैठक बेनतीजा रही। विपक्ष दोनों पुलिस कर्मचारियों के निलंबन पर अड़ा रहा। आखिर शाम सवा चार बजे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने विधायक करन माहरा से माफी मांगी, जिसके बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया। 

पटल पर रखे गए दो संशोधन विधेयक 
बुधवार को तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सरकार ने सदन के पटल पर उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) (अनुकूलन एवं उपांतरण आदेश, 2001) संशोधन विधेयक 2018 और उत्तराखंड आयुर्वेद विवि (संशोधन) विधेयक, 2018 पेश किया। सदन में बुधवार को लोकसेवा आयोग की वर्ष 2017-2018 और सेवा का अधिकार आयोग की एटीआर समेत 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed