Mussoorie: 26 से विंटर लाइन कार्निवाल, लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन और कलाकारों की प्रस्तुति से आएगी रौनक
लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति से मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल रौनक आएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विस्तार
मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक होगा। इसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विंटर लाइन कार्निवाल को भव्यता से मनाए जाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों को दायित्व भी दिए गए।
डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजन के लिए ठोस रणनीति बनाकर आयोजन समिति का गठन करें। अधिकारी, कर्मचारी सक्रियता एवं आपसी तालमेल के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। विंटर लाइन कार्निवाल में लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति से रौनक आएगी।
डीएफओ मसूरी एवं डीटीडीओ को साहसिक क्रिया-कलाप एवं बर्ड वॉचिंग सहित विभिन्न गतिविधियों को सफल बनाने के लिए दायित्व दिया गया है। डीएम ने कहा कि शहर की मालरोड पर गोल्फकार्ड, बैरियर पर ई-टिकटिंग काउंटर, मार्डन साइनेजिस, पब्लिक इन्क्वारी काउंटर आदि सुविधा दी जा रही है। विंटर लाइन कार्निवाल में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके प्रयास किए जाएं। पहली बार किंग्रेग एवं हाथीपांव सेटेलाइट पार्किग से आधुनिक शटल सेवा के संचालन से मसूरी में आवागमन बेहतर होगा।
ये भी पढे़ं...Uttarkashi: निर्माणाधीन दो बड़े प्रोजेक्टों पर शीतकाल ने लगाया ब्रेक, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हैं जरूरी
डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मसूरी नगर एवं कार्यक्रम स्थल पर रंग-रोगन, लाइटिंग, सड़क, फुटपाथ से लेकर मंच इत्यादि की समुचित करेंगे। विद्युत विभाग के अधिकारी झूलती तार को हटवाते हुए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2024 के आयोजन को भव्य रूप दिया जाए।I