{"_id":"6352de6f89a5474d69022874","slug":"wineberg-allen-school-won-the-championship-mussoorie-news-drn4262491117","type":"story","status":"publish","title_hn":"21वीं इंटर स्कूल आमंत्रण एथलेटिक्स मीट में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने ओवर आँल चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21वीं इंटर स्कूल आमंत्रण एथलेटिक्स मीट में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने ओवर आँल चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
वाइनबर्ग एलन स्कूल में आयोजित 21वीं इंटर स्कूल आमंत्रण एथलेटिक्स मीट मेजबान स्कूल ने जीत ली। इस मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड धुनों के साथ मार्चपास्ट निकाला गया। मुख्य अतिथि ओक ग्रोव स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक केसरवानी ने उद्घाटन किया।
एथलेटिक्स मीट में वाइनबर्ग एलन स्कूल की शिव्याना केसी ने जूनियर गर्ल्स डिवीजन में 1.37 मीटर की ऊंचाई को पार करते हुए ऊंची कूद में नया रिकॉर्ड बनाया। ओक ग्रोव स्कूल के अनमोल सिंह, अरुण कुमार और अंजलि यादव, मोरावियन इंस्टीट्यूट की पल्लवी राणा, अरमान वर्गीस, ताशी वांगचुक, श्लोक अग्रवाल, वनिका रितका और वाइनबर्ग एलन स्कूल की वेरोनिका जॉन को होनहार एथलीट घोषित किया गया। सभी डिवीजनों में व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किए गए, जिसमें वाइन बर्ग एलन की खुशी सोलंकी और सब-जूनियर डिवीजनों में मोरावियन इंस्टीट्यूट के अरविंद लाल, जूनियर डिवीजन में वाइन बर्ग एलन की शिव्याना केसी और खेनराब जॉर्डन, वाइनबर्ग एलन के शीन यूनुस और इंटरमीडिएट में ओक ग्रोव स्कूल के राहुल रॉय शामिल है।
सेंट ज्यूड्स स्कूल के जय चौधरी और वाइन बर्ग एलन की आकृति सुबेदी को मीट का सबसे तेज धावक घोषित किया गया। दून गर्ल्स स्कूल को खेल भावना और भागीदारी दिखाने के लिए केक देकर सम्मानित किया गया। वाइन बर्ग एलन के छात्र-छात्राओं को दोनों वर्ग में चैंपियन घोषित किया गया। अभिषेक केसरवानी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। वाइन बर्ग एलन स्कूल के प्रिंसिपल लेस्ली टिंडेल ने विजेता खिलाड़ियों और कर्मियों को एथलेटिक्स मीट को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी। इस मौके पर चंपा, जगमोहन नेगी, ताशी त्सेरिंग, छेरिंग धोंडुप, संजय हटवाल, अजीत कुमार, निशा शेरोन, चोयिंग भूटिया आदि मौजूद थे।