{"_id":"593f88651126f4c90b8b531f","slug":"wine-shops-time-are-not-change-in-hill-area-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में शराब की दुकानों का समय बदला या नहीं, जानिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में शराब की दुकानों का समय बदला या नहीं, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया है कि वह पर्वतीय क्षेत्र में शराब की दुकानों के समय में अब कोई बदलाव नहीं करेगी। प्रश्नकाल के दौरान सरकार ने विपक्षी सदस्यों की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है कि नई नीति के तहत निर्धारित समयसारिणी से शराब की अवैध तस्करी के मामले बढ़ेंगे।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक महीने के दौरान 309 प्रकरण दर्ज हुए हैं और शराब की 25 अवैध भट्टियां पकड़ी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने अवैध शराब की तस्करी रोकने और नई आबकारी नीति पर पुनर्विचार करने को लेकर प्रश्न किया था। उनके समर्थन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश कहना था कि पर्वतीय क्षेत्र में 10 से छह बजे का समय निर्धारित करने से अवैध शराब की तस्करी बढ़ेगी। जवाब में आबकारी मंत्री ने कहा कि अवैध तस्करी के खिलाफ सरकार ने कड़े उपाय किए हैं। मंडल स्तर पर दो और जिलों में चार अपराध निरोधक दल का गठन किया है।
विज्ञापन